गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कायस्थ विकास परिषद की ओर से बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा परिषद के केंद्रीय कार्यालय नियामतचक से परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य राजीव सिन्हा के नेतृत्व में श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त के रथ के साथ-साथ घोड़ा, ढोल, नगाड़ा और झांकियां राम भक्त वीर बजरंगबली, शिव खेले मसाने की होली, राधा-कृष्ण जी बरसाने की होली एवं प्राचीनतम लोक संस्कृति का घोतक फरुवाही नृत्य भी शामिल था। जगह जगह हुई पुष्पवर्षायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। अतिथि भवन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, आर्यनगर चौराहे पर पूर्व सभापति जितेन्द्र सैनी, हजारीपुर चौराहे पर पार्षद ममता जायसवाल व पार्षद गौरव तिवारी बडू, जटाशंकर तिराहे पर सचिन गुप्ता के नेतृत्व में शोभाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.