कायस्थ महासभा ने संगठन विस्तार पर की चर्चा
रांची, मई 10 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी चित्रगुप्त परिवार की ओर से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कायस्थ समाज के उत्थान और संगठन के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में सतीश कुमार श्रीवास्तव को जिला सचिव सह ओरमांझी युवा प्रकोष्ठ का कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में भारतीय विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, सजल सहाय, रवि कुमार, सुजीत कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, चित्रांश परिवार ओरमांझी के अध्यक्ष प्रभात कुमार लाल, विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कर्ण कायस्थों को एकजुट होने का आह्वान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.