बरेली, मार्च 22 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से बदायूं रोड स्थित मुख्यालय पर होली मिलन एवं नव संवत्सर 2083 के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने गीत गाए और फूलों की होली खेली।​नवदुर्गा के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा के पूजन के साथ महिलाओं का विशेष स्वागत किया गया। संगीत की थाप पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र रायजादा, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, माया सक्सेना, मंजू लता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...