कायस्थ महासभा ने मनाया फादर्स डे
प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महानगर की ओर से रविवार को मीरापुर स्थित प्रधान कार्यालय में फादर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि संतान के लिए पिता का अस्तित्व संसार से व्यापक और सागर से गहरा है। उनके अनकहे शब्द भी खुद में कई शब्दों को समेटे होते है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, लाल मोहन वर्मा, अनुपम श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव , राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय फादर्स डे के पर कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.