जमशेदपुर, दिसम्बर 4 -- जमशेदपुर। कायस्थ महासभा की नामदा बस्ती शाखा ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए कायस्थ समुदाय के सदस्यों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मदन मोहन प्रसाद ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादगी, सेवा और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका को याद करते हुए उपस्थित सदस्यों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.