रांची, मार्च 1 -- रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रांची द्वारा रविवार को बरियातू स्थित गुरु नानक होम में दिव्यांग बच्चों और उनके परिजनों के साथ होली मिलन महोत्सव मनाया गया। जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार सिन्हा एवं महिला अध्यक्ष सुरभि सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच अल्पाहार और गुलाल बांटा गया। वक्ताओं ने दिव्यांग बच्चों को समाज की सशक्त कड़ी बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस सेवा कार्य में केंद्रीय वन विभाग के राकेश कुमार सिन्हा सहित महासभा के अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.