पलामू, सितम्बर 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पलामू जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद गोपाल सिन्हा उर्फ मुन्ना ने रविवार को समाज को जागरूक और संगठित करने की दिशा में पहली बड़ी पहल करते हुए प्रमंडलीय संवाद आयोजित किया। मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में आयोजित पलामू प्रमंडल स्तरीय संवाद में तीनों जिले के प्रतिनिधियों के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों से महासभा के पदाधिकारी आदि शामिल हुए। प्रमंडलीय संवाद कार्यक्रम उद्घाटन महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व आईजी दीपक वर्मा ने अन्य अतिथियों के साथ किया। दीपक वर्मा ने कहा कि कायस्थ परिवारों को जागरूक और संगठित होकर समाज की भलाई के लिए एकजुटता के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने तथा उन्हें वैज्ञानिक, चिकित्सक और अभ...