दुमका, जुलाई 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दुमका की बैठक जिलाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ललन बाबू के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में बांधपाड़ा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर का जीर्णोद्धार करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसके लिए अनुमानित खर्च का ब्योरा तैयार करने पर भी सहमति बनी। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के लिए पूर्व में निर्धारित सहयोग राशि को महासभा के बैंक खाते में जमा करने का अनुरोध सभी चित्रांश/चित्रांशियों से किया गया। सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए टीम गठित कर उन चित्रांश/चित्रांशियों के घर जाने का निर्णय लिया गया जो अब तक सदस्य नहीं बन सके हैं। महासचिव विनय कुमार ने वैवाहिक प्रकोष्ठ को सफल बनाने के लिए अपील की कि विवाह योग्य वर-वधू का बायोडाटा और फोटो महासभा के फेसबुक पेज पर अवश्य डालें। बैठक मे...