कायस्थ महासभा को बूथ स्तर किया जाएगा मजबूत
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महानगर इकाई रविवार को मीरापुर स्थित कार्यालय में आयोजित की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा गांव से लेकर शहर तक समाज के लोगो एक सूत्र में बांधने का काम करेगी। समाज को संगठित करने के लिए बूथ स्तर पर टीम गठित की जाएगी। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप ने महासभा की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। महानगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रिंकू श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राज हेमांशू सागर को महामंत्री, संजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, पवन लाला श्रीवास्तव (पवन लाला) को संगठन मंत्री और अनुज सक्सेना को उपाध्यक्ष बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.