मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक सहादतपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। साथ ही साथ भाजपा द्वारा घोषित कार्यकारिणी में कायस्थ समाज से किसी को भी शामिल नहीं करने पर असंतोष प्रकट किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ हमेशा से ही देशहित में भाजपा को वोट देते हैं, बावजूद इसके कायस्थ समाज की अनदेखी की गई। बैठक में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कायस्थ समाज से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी खड़ा करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में महामंत्री सुबोध श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, एडवोकेट रितेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप, उपाध्यक्ष हरिंद्र लाल, चंद्रप्रकाश, अजय, प्रमोद, शशिकांत, अनिल, अशोक, सुबोध, राकेश आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.