मथुरा, अप्रैल 19 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिप्रा कुलश्रेष्ठ के जनपद आगमन पर महासभा की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्या चौराहा स्थित पैलेस पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मनोज सक्सेना, जिला महामंत्री नरेश बहादुर सक्सेना, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रा सक्सेना, जिला सांस्कृतिक मंत्री डा. अलिका कुलश्रेष्ठ, जिला महिला प्रकोष्ठ सचिव रोली सक्सेना द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिप्रा कुलश्रेष्ठ को स्मृति चिह्न एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एके श्रीवास्वत, राष्ट्रीय राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. शरद सक्से...