कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने गोपाल कुमार गुतुल, रणधीर बनाए गए कोषाध्यक्ष
कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में विनय कुमार बेलू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं रिम्स न्यूरो सर्जरी विभाग के पूर्व एचओडी डॉ. सीबी सहाय उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित एवं आरती गायन के साथ हुई। मंच संचालन वार्ड पार्षद नीरज कर्ण और मनोज सहाय पिंकू ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सीबी सहाय ने कहा कि आज कायस्थ समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनगणना में कायस्थ समाज की आबादी महज 0.6 प्रतिशत दर्शाई गई है, जिससे समाज को हाशिये पर धकेले जाने की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.