कायस्थ महासभा की कार्यकारिणी गठित
प्रयागराज, जून 1 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महानगर इकाई की बैठक मीरापुर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर महानगर इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। नए पदाधिकारियों में शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष, राज हेमांशू सागर को महामंत्री, संजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, पवन लाला श्रीवास्तव को संगठन मंत्री और अनुज सक्सेना को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, संचालन जिला महामंत्री रिन्कू श्रीवास्तव ने किया। यह भी पढ़ें- कायस्थ महासभा को बूथ स्तर किया जाएगा मजबूत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.