बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,के तत्वावधान सोमवार नौ मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना शिरकत करेंगे। मेला अध्यक्ष दीपक सक्सेना. और संयोजक धीरज सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त वंदना से होगी। समारोह का मुख्य आकर्षण फूलों की होली और मेधावी छात्र-छात्राओं व सेवानिवृत्त चित्रांश बंधुओं का सम्मान समारोह रहेगा। इसके साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और फैंसी ड्रेस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक राजीव सक्सेना ने सभी समाज बंधुओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.