कोडरमा, अगस्त 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल के आवास पर हुई। बैठक की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान जयकारे भी लगाए गए।बैठक में 27वीं पदयात्रा और सावन की अंतिम सोमवारी 24 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि झरनाकुंड से जल लेकर ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक करने जाने वाले कांवरियों का स्वागत लखीबागी स्थित डीडीसी आवास के समीप किया जाएगा। महासभा की ओर से कांवरियों के लिए निशुल्क पेयजल, शर्बत और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: कांवरिया सेवा शिविर से पहुंचाई जा रही सहायता महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि कांवरियों के स्वागत और सहयोग में संगठन हमेशा अपनी भाग...