दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। कायस्थ परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन आगामी 19 मार्च को राजेंद्र भवन (टाउन हॉल) में होगा। इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा परामर्शदात्री समिति सदस्य सह चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष आरके दत्ता ने बताया कि समारोह का उद्घाटन विधायक समृद्ध वर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा। कई राष्ट्रीय और प्रांतीय कायस्थ नेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। शाम छह बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर कायस्थ भोज की भी व्यवस्था है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...