दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। कायस्थ क्लब की ओर से जीएम रोड स्थित एक होटल के सभागार में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। तरह-तरह के व्यजनों का लुत्फ उठाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार लाल, आलोक कुमार, एके श्रीवास्तव, डॉ. मिहिर चंद्रा, सुरेंद्र कुमार (गार्ड साहेब) सहित क्लब के दर्जनों सदस्य अपने पूरे परिवार के साथ होली मिलन समारोह में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। पूरा माहौल रंगों से सराबोर हो गया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई दरभंगा। युवराज कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड सेवा के तत्वाधान में दरभंगा राज सर्वे कार्यालय परिसर में संगठन के अध्यक्ष एवं दरभंगा राज ट्रस्ट के केयरटेकर संतोष सिंह के नेतृत्व में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संतोष ...