रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रांची जिला युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 14 फरवरी को कायस्थ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संगठन की गुरुवार को कडरू स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ-साथ जल्द ही एक भव्य कायस्थ युवा सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साझा मंच पर एकत्रित करना है। इसके अतिरिक्त, बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने युवा प्रकोष्ठ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनका मनोनयन पत्र सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक का संचालन युवा प्रकोष्ठ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.