पटना, अप्रैल 4 -- ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पटना में हुई। इसमें संगठन के विस्तार, सामाजिक भूमिका और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष सह जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज को एकजुट कर उसे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। साथ ही महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जीकेसी आज विश्व के 26 देशों सहित भारत के अधिकतर राज्यों में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। संगठन को और व्यापक बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रभावी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.