कायल गांव में होगी भ्रष्टाचार की जांच
बांदा, जून 10 -- बबेरू। ग्राम पंचायत बबेरू में प्रवेश द्वार, स्ट्रीट लाइट व अन्य कार्यों में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार करने के मामले में डीएम ने सीडीओ को जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत सदस्य गौकरन ने तहसील दिवस में आए डीएम अमित असेरी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसे संज्ञान में लेकर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोप हैं कि गांव मे प्रवेश द्वार के नाम पर बिना काम कराए व एमबी के 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। सीसी रोड का निर्माण कार्य में दो बार भुगतान कराया गया। गांव में स्ट्रीट लाइट के नाम पर 1 लाख 93 हजार 550 रुपये निकाल लिए गए। लगाई गई स्ट्रीट लाइट मानक विहीन हैं। इसके पूर्व एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद ने 22 मई को पहली और एक जून को दूसरी नोटिस जारी कर सचिव पूजा सिंह व प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा था। अभी तक कोई जवाब नहीं दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.