नई दिल्ली, मार्च 20 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करने में मदद न करने के लिए नाटो सहयोगियों को कायर बताया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिका के बिना नाटो कागजी शेर है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि सहयोगी देश ईरान के परमाणु खतरे को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे, लेकिन अब जब अमेरिका-इजरायल ने सैन्य रूप से यह लड़ाई जीत ली है और बहुत कम जोखिम के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना आसान काम है, तब भी वे मदद नहीं कर रहे। यह भी पढ़ें- अपनी जमीन पर नहीं उतरने देंगे अमेरिकी फाइटर जेट, श्रीलंका ने दिखाई ट्रंप को आंख डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेल की भारी कीमतों की शिकायत करने वाले ये देश अब भी सहायता से मुंह मोड़ रहे हैं, इसलिए वे कायर हैं और अमेरिका...