फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- कायमगंज, संवाददाता टुबैको सिटी कही जाने वाले कायमगंज कस्बे में फर्जी फर्मों के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और जीएसटी विभाग की संयुक्त जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी चलती हुई कार के भीतर बैठकर फर्जी ई-वे बिल और इनवॉयस काटने का काला कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपितों को दबोच लिया है।केंद्रीय व राज्य कर विभाग के अधिकारियो द्वारा 19 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। गाड़ी में सवार अरबाज अली व फैसल निवासीगण मऊरशीदाबाद और अमन निवासी करीमनगर से जब पूछताछ की गई, तो उनके पास से अमन ट्रेडिंग और सुपर इंटरप्राइजेज, एके ट्रेडर्स आदि फर्मों के दस्तावेज और बिल बुक बरामद हुए। जब इनके मोबाइल खंग...