संभल, दिसम्बर 3 -- असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर बंद के निकट मंगलवार शाम एक साइकिल सवार फैक्ट्री कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मतावली पट्टी जग्गू निवासी सतीश सिंह पुत्र चेतराम सिंह रोज की तरह फैक्ट्री से काम कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतीश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान मुबारकपुर बंद की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी असमोली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक असमोली राजीव मलिक और चौकी प्रभारी मंसूरपुर माफी रोहित मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.