रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में काम से लौट रहे युवक को कुछ बाइक सवार जबरन अपने साथ शहजादनगर क्षेत्र में ले गए और पीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी अब्दुल कादिर का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वह अपने काम से सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम शादी की मढ़ैया में आया था। काम निपटाने के बाद वह जा रहा था कि तभी रामपुर बाईपास पुल के नीचे टांडा थाना क्षेत्र के नसीमगंज निवासी जीशान, हारून और फैजान मिले और रंजिशन गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर जबरन उसे बाइक में बैठाकर शहजादनगर थाना क्षेत्र में कहीं पर ले गए। जहां पर सभी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...