आजमगढ़, मार्च 28 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथनौरा गांव में काम से निकाले जाने से नाराज चौकीदार पानी टंकी पर चढ़ गया। वह कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के काफी समझाने के बाद वह करीब तीन घंटे बाद नीचे उतरा।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हथनौरा में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। सामग्री की सुरक्षा के लिए गांव के 40 वर्षीय कमलेश यादव को चौकीदार रखा गया था। अब निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कमलेश ने बताया कि प्रधान और ठेकदार उसके स्थान पर किसी और को चौकीदार बना रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर वह फूलपुर ब्लॉक और जल जीवन मिशन के कर्मचारियों से मिला, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.