गोरखपुर, मार्च 19 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी घर से काम के लिए निकली, लेकिन वापस न आने पर परिजन चिंतित हो उठे। जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन समय बीतने के बाद भी घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन और पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि ददरखांवा निवासी छोटू चौहान, पुत्र मणि चौहान, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...