रुडकी, मार्च 12 -- खंजरपुर निवासी एक युवक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसका पांव नोच दिया। युवक काम से अपने घर लौट रहा था। सिविल अस्पताल में उसे एंटी रैबीज वैक्सनी और सीरम लगाया गया। अस्पताल में गुरुवार को कुत्ते काटने से घायल कुल 60 मामले आए। सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। शहर के रामनगर, कृष्णानगर, सुभाष नगर, शिवपुरम, सत्ती मोहल्ला, सिविल लाइंस, रामनगर, गणेशपुर, आदर्शनगर, आजादनगर व पश्चिम अंबार तालाब समेत तमाम गली मोहल्लों में आवारा कुत्तों की भरमार हो गई है। कभी भी यह कुत्ते किसी पर हमला कर देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.