काम शुरू नहीं करने वाले संवेदक का एग्रीमेंट होगा रद्द
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के चीफ इंजीनियर अनूप सामंता ने बुधवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष-2025-26 में सड़क परिवहन एवं नागरिक सुविधा मद से क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान ऐसे कई संवेदकों को चिह्नित किया गया है जो योजनाओं के स्वीकृति-पत्र निर्गत किए जाने के बाद भी एकरारनामा नहीं कर रहे हैं। उनका टेंडर रद्द होगा। चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस संबंध में संवेदकों को कई बार पत्राचार व दूरभाष के माध्यम से एकरारनामा का निर्देश दिया गया, लेकिन संवेदकों ने अबतक एकरारनामा नहीं किया है, जिससे विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। निर्णय लिया गया कि ऐसे सभी संवेदकों को चिह्नित कर उनकी जमानत राशि जब्त की जाएगी। साथ ही उन्हें काली सूची में डालने के साथ एल-टू रहने वाले संवेदक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.