संवाददाता, मार्च 9 -- यूपी के हरदोई के माधौगंज में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारे समाज में कुल कालनेमि आए हैं। कालनेमि एक राक्षस था। साधु कपड़ा पहनकर हनुमान के सामने गया था। उसका मतलब है अंदर से कुछ और हो बाहर से कुछ और दिखाई दे। हमने कहा, 'आदित्यनाथ जी, आप बाहर से गेरुआ कपड़ा पहनकर अपने आपको योगी कह रहे हो। लेकिन आपके राज में गायों की संख्या कम हो रही है। गो हत्यारे से चंदा आपकी पार्टी ले रही है। तो काम तो राक्षसों जैसा दिखाई दे रहा है और कपड़ा संन्यासियों जैसे दिखाई दे रहा है। कहीं आप ही तो कालनेमि नहीं हो? अभी तक जवाब नहीं दिया है। क्या हिंदू समाज को जो उनको वोट देकर मुख्यमंत्री पद पर बैठाता है क्या उनको शंका...