कोडरमा, अप्रैल 27 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक मे जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्षदों की स्पष्ट नाराजगी सामने आई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए चार कर्मी राजू राम, अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हा और विमल कुमार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में स्पष्ट कहा गया कि शहर में सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई है, जैसे गलियों में कचरा जमा रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। परिषद ने चेतावनी दी कि कई बार मौखिक निर्देश के बावजूद सुधार नहीं हुआ, जो कर्तव्यों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। इससे शहर में गंदगी फैल रही है और नागरिकों में आक्रोश बढ़ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.