मधेपुरा, जनवरी 4 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। ब्लॉक व अंचल कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का डीएम अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। डीएम श्री रंजन करीब चार बजे शंकरपुर पहुंचे। इस दौरान ब्लाक, अंचल, कृषि कार्यालय और मनरेगा कार्यालय के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में अभिलेखों का संधारण, लोगों के आवेदनों की स्थिति और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। अंचल कार्यालय में जमीन के रिकॉर्ड, रजिस्ट्री और अन्य संबंधित कार्यों की जांच की। कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा में फसल उत्पादन, उर्वरक वितरण और कृषि से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की जांच, मजदूरी भुगतान, सामग्री की आपूर्ति और परियोजनाओं की प्रगति के बारे में पूछताछ किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.