लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- बिजुआ ब्लाक के गांव में सफाई में लापरवाही दो सफाई कर्मचारियों को भारी पड़ गई। डीपीआरओ के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली सफाई कर्मियों को नोटिस जारी की गई लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इस पर डीपीआरओ ने दोनो सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनो को फूलबेहड़ ब्लाक से सम्बद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से सफाई कर्मियों में हड़कम्प मचा है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें गांवों में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। सफाई के साथ ही एंटी लार्वा छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रधान-सचिव समेत चार को कारण बताओ नोटिस उन्होंने चार अप्रैल को बिजुआ ब्लाक के रायपुर व मालपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सा...