आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीएम के कार्यक्रम स्थल पर सफाई न करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने चार सफाईकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें संबंधित विकास खंड से संबद्ध किया गया है। मिरिया रेहड़ा गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित था। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन सफाईकर्मियों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई का कार्य नहीं किया जाना पाया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ पवन कुमार ने अजमतगढ़ विकास खंड क्षेत्र के लुचुई ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाईकर्मी अजय कुमार सिंह, बिलरियागंज विकास खंड के बलिया कल्यानपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाईकर्मी ललिता, ग्राम पंचायत भीखपुर में कार्यरत सफाईकर्मी रामसुधार और सठियांव विकास खंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.