काम में लगी आग, मची अफरा तफरी
हापुड़, जून 9 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर राजाजी ढाबा के पास मंगलवार की रात को एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने किसी तरह जान बचाई। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकर तब तक कार धूं-धूं तक जल गई थी। जानकारी के अनुसार विनय कुमार रुद्रपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राजाजी ढाबे के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी बंद हो गई। चालक ने बोनट खोलकर देखा और उसके रेडियेटर में पानी डाला तो अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग तेजी से बढ़ती ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.