काम में कटौती के विरोध में चक्का जाम
धनबाद, जून 11 -- कनकनी कोलियरी में कार्यरत राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने बुधवार को प्रथम पाली से ही काम बंद कर चक्का जाम कर दिया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने हेल्परों को महीने में 15 दिन और टेक्निकल कर्मियों को केवल 10 दिन काम देने का निर्णय लिया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- 16 को सीसीएल की ट्रांसपोर्टिंग रोकेगी सेल समितिमजदूरों की चेतावनी मजदूरों का कहना है कि कई बार वार्ता का प्रयास करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो गुरुवार को कनकनी कोलियरी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, सूत्रों के अनुसार कंपनी भूमि और ओबीआर डंपिंग की समस्या से जूझ रही है।कंपनी की वित्तीय स्थिति पर्याप्त जमीन नहीं मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.