सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर में बालू की कमी और बढ़ती महंगाई का असर अब मजदूरों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कचहरी के पास स्थित वीर बुधु भगत चौक पर मजदूरों की संख्या आधी रह गई है। जहां पहले सुबह-सुबह सैकड़ों मजदूर काम की तलाश में जमा होते थे, वहीं अब उनकी संख्या काफी कम हो गई है। मजदूरों का कहना है कि बालू नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य बंद हो गए हैं। जिससे उन्हें काम नहीं मिल रहा है। मौजूद मजदूरों ने बताया कि गैस की किल्लत ने भी उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। खाना बनाने में दिक्कत हो रही है और कई बार महंगे होटल में खाना खाने को मजबूर होना पड़ रहा है।इधर निर्माण सामग्री पेंट की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण भी कई ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया है। इससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...