पटना, मार्च 17 -- बीते नौ मार्च से हड़ताल पर रहे अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों में 300 लोगों के काम पर लौटने को बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ ने सिरे से खारिज किया है। संयुक्त मोर्चा के महासचिव रजनीकांत और महामंत्री जितेन्द्र पांडेय ने बयान जारी कर कहा है कि सीओ और राजस्व अधिकारी अभी हड़ताल पर हैं। संघ ने सरकार के दावे को गलत करार दिया। संघ के नेताओं ने कहा कि डीसीएलआर के पद पर पदस्थापन के बाद ही सामूहिक अवकाश समाप्त होगा। सभी अधिकारी अपनी मांगों के प्रति अडिग हैं और कोई भी अधिकारी सामूहिक अवकाश से वापस नहीं लौटे हैं। राज्य सरकार पटना हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं कर रही है। जब तक राज्य कैबिनेट डीसीएलआर के पद पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पोस्टिंग संबंधी निर्णय को वापस नहीं ले लेती, हम सामूहिक अवकाश पर बने रहेंगे। संघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.