अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- अल्मोड़ा, कमल पंत । 27 सूत्रीय मांगों के लिए विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स हड़ताल पर गए हुए थे। इस कारण विभागों के निर्माण कार्य ठप पड़ गए थे। साथ ही अन्य कार्यों पर भी असर पड़ रहा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद अब डिप्लोमा इंजीनियर्स ने हड़ताल स्थगित कर दी गई है। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के शाखा अध्यक्ष इं. सूरज सिंह रावत ने बताया कि हड़ताल स्थगित होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स वापस काम पर लौट गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...