चम्पावत, फरवरी 26 -- चम्पावत में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार खत्म हो गया है। शिक्षा निदेशक से मारपीट के विरोध कर्मचारी बीते तीन दिन से कार्य बहिष्कार पर थे। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के जिला मंत्री जीवन ओली ने बताया कि गुरुवार को सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश के बाद काय बहिष्कार समाप्त किया गया। बता दें कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी शिक्षा निदेशक से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीते सोमवार से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.