सीवान, नवम्बर 18 -- तरवारा, एक संवाददाता। जीबीनगर थाना क्षेत्र के चौधरीपट्टी गांव स्थित पुल के समीप सोमवार की सुबह एक मजदूर का शव मिला है। आशंका है कि मजदूर की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया होगा। मृत मजदूर थाना क्षेत्र के उड़ियानटोला निवासी स्व. जगलाल साह का 45 वर्षीय पुत्र अशोक साह है। वहीं, बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि अशोक साह पेशे से मजदूर है और रविवार को वह घर से काम पर निकला था। लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटा। इधर दूसरे दिन सुबह पुल के नीचे शौच के लिए गईं महिलाओं ने एक शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी। वहीं, बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी देर बाद शव की पहचान उड़ियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.