धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद। पुटकी के करकेंद बाजार निवासी एक युवती बैंक मोड़ स्थित अपने कार्य स्थल पर काम पर आई थी। 10 फरवरी की शाम वह काम से वापस अपने घर जाने के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। मामले में युवती के पिता ने केंदुआडीह खैरा के अमरजीत कुमार गुप्ता के खिलाफ शुक्रवार को पुत्री को अगवा करने की शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने पुलिस को बताया कि अमरजीत उनके घर आया था और पुत्री से जबरन शादी की बात कह रहा था। मोबाइल पर पुत्री का आपत्तिजनक फोटो दिखा कर आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.