काम पर निकली युवती चार दिन से लापता, अपहरण का केस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इलाके से एक 22 वर्षीय युवती चार दिन से लापता है। इस संबंध में बुधवार को उसके पिता ने नगर थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें एक युवक और उसके परिवार पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री बीते 12 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे घर से काम के लिए निकली थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कोठिया रोड निवासी आरोपित विशाल कुमार उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपित विशाल उनकी बेटी पर जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता था और बात न करने पर अनहोनी करने की धमकी देता था। जब पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.