इटावा औरैया, मई 12 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर में मजदूरी करने जा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शेखूपुर सरैया निवासी 44 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र बीरबल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह वह लेंटर का जाल बांधने के काम के लिए गांव बरालोकपुर जा रहा था। गांव की गली में पहुंचते ही उसे अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसके मुंह से खून निकलने लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बीहट के 42 वर्षीय युवक की हर्ट अटैक से मौत घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। धर्मवीर का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिवार वाले शव को घर ले गए, जहां उसका अं...