कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित वूमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में केसीए रेड एकादश ने केसीए पिंक एकादश को सात विकेट से पराजित किया। शानदार शतकीय पारी खेलने वाली प्रियांशी की पारी केसीए पिंक एकादश के काम न आ सकी। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए पिंक एकादश ने 35 ओवर में दो विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से नेहा वर्मा ने 58 रन व प्रियांशी सिंह ने 108 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में दीक्षा कटियार को दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी केसीए रेड एकादश ने 32 ओवर में तीन विकेट पर 202 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से शिवी सिंह ने 69 रन व निशा वर्मा ने 81 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में अनुपम को दो व लक्ष्मी को एक सफलता मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.