रायबरेली, अप्रैल 1 -- रायबरेली, संवाददाता। सरकार ने विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अरबों रुपये दिए लेकिन विभाग उनको खर्च कर नहीं कर पाया। आम जनता विकास योजनाओं के लिए दर-दर भटकती रही लेकिन उसकी कहीं पर सुनवाई नहीं हुई। आम जनता को विभागों सहुलियत नहीं दे पा और 31 मार्च मो करीब 49 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिया। सरकार ने आम जनता को सहूलियत दस विभागों को बीते वित्तीय वर्ष में 21572314502 रुपये दिए। इस पैसे से विकास कराने के साथ ही आम जनता की समस्याओं को दूर करना था। साथ ही कर्मचारियों के वेतन को भी देना था। सरकार ने विभागों को धन दिया लेकिन स्वास्थ्य विभाग जैसे विभागों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हाल यह हुआ कि विभाग के पास धन होने के बाद भी पात्रों को लाभ नहीं मिला। लोक निर्माण विभाग को काम कराने के लिए पैसा तो मिला लेकिन सड़क नहीं बनी। इस...