चम्पावत, जून 27 -- सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर पालिका के सभासदों ने काम नहीं होने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने पालिकाध्यक्ष और ईओ को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बोर्ड बैठक में हर माह बैठक करने का प्रस्ताव पास किया गया। लेकिन इस पर अमल नही हो रहा है। कहा कि मच्छरों की भरमार के बावजूद कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। 200 स्ट्रीट पोल लगाने का बोर्ड में पेश किया गया प्रस्ताव धूल फांक रहा है। उन्होंने काम नहीं होने पर दो जुलाई से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में सभासद चर्चित शर्मा, सब्या वाल्मीकि, सविता बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, हसीब अहमद, बबीता वर्मा, वर्षा शर्मा और दिलदार अली के हस्ताक्षर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...