महोबा, जनवरी 30 -- यूपी मे महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत की अपने ही सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़ंत हो गई। उन्होंने कई गांवों के प्रधानों के साथ मंत्री का काफिला रोक लिया और जल जीवन मिशन में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा विधायक काफी नाराज नजर आए और चेतावनी दी कि अगर काम नहीं हुआ तो छोड़ेंगे नहीं, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है। बृजभूषण ने हर घर जल योजना पर कहा कि इसके काम पूरे करवाने के लिए किसी को भी रोकना पड़े रोकूंगा। महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा, ''हर घर जल योजना पीएम मोदी की योजना है। उसका कार्य पूरा करवाने के लिए किसी को भी रोकने की जरूरत पड़ेगी तो रोकूंगा। यह जनता की समस्या का समाधान करने के लिए जनता ने मुझे चुना है और पार्टी ने टिकट दिया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.