गाज़ियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। फैक्टरी में काम दिलाने के नाम पर एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की पत्नी ने दो महिलाओं पर साजिश के तहत पति को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के चिगिटचाकग्रे गांव निवासी हेमा एम. संगमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति पीरामुश चंद्र मोमिन 16 मई 2026 को करीब 20 से 25 अन्य लोगों के साथ रोजगार के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि चिगिटचाकग्रे निवासी मोनिला संगमा और असम के बोको निवासी मोनिशा संगमा ने सभी लोगों को सेब पैकिंग फैक्टरी में काम दिलाने का झांसा देकर साथ ले गई थी। हेमा एम. संगमा के मुताबिक 18 मई की दोपहर करीब दो बजे उनकी अपने पति से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई...