जौनपुर, अप्रैल 12 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। काम दिलाने का भरोसा देकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खेतासराय थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी आसिफ पुत्र मोहम्मद ने आरोप लगाया कि 2023 से 2026 के बीच अब्दुल अहद, हमजा और उनके सहयोगियों ने उसे काम दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अलग-अलग समय पर उससे रुपये लिए गए। पीड़ित के अनुसार पहले 1.88 लाख रुपये और बाद में 2.45 लाख रुपये नकद लिए। परन्तु न तो कोई काम कराया गया और न ही रकम वापस की गई।आसिफ ने तहरीर में कहा है कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत हो गया। पीड़ित ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.