काम ठप कर संविदा सफाई कर्मियों ने कुलसचिव दफ्तर घेरा
लखनऊ, जून 5 -- केजीएमयू में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह कामकाज ठप कर कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि संविदा सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन वृद्धि का आदेश लागू करने में अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। वर्षों से वेतन वृद्धि भी नहीं की गई है। वहीं, काम का दायरा लगातार बढ़ता रहा है। जिस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। केजीएमयू में संविदा पर करीब 1200 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात हैं। शुक्रवार को सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। इससे केजीएमयू में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। वार्ड से लेकर परिसर में तमाम जगह गंदगी फैली रही। गंदगी के बीच तमाम विभाग में डॉक्टरों ने राउंड लिया, मरीजों को भी दिक्कत हुई।संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.